ग्रामीण सेवा शिविर 17 सितम्बर से 7 नवम्बर तक, जिले के समस्त उपखण्डों की ग्राम पंचायतवार कैलेण्डर जारी

Sep 15, 2025 - 13:29
 0
ग्रामीण सेवा शिविर 17 सितम्बर से 7 नवम्बर तक,  जिले के समस्त उपखण्डों की ग्राम पंचायतवार कैलेण्डर जारी
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्व विभाग राजस्थान सरकार जयपुर द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर 17 सितम्बर से 7 नवम्बर तक आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। अभियान जिले की समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित किया जाना है। इस संबंध में विभिन्न उपखण्ड अधिकारियों से प्राप्त कार्यक्रमा अनुसार जिले में 17 सितम्बर से 7 नवम्बर तक ग्रामीण सेवा शिविर आयोजन हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। संबंधित पीठासीन अधिकारियों द्वारा प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे के मध्य कैम्पों का संचालन किया जायेगा।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर 17 सितम्बर से 7 नवम्बर तक जिले के समस्त उपखण्डों की ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर को उपखण्ड भरतपुर की ग्राम पंचायत बिलौठी एवं धौरमुई के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर, नदबई की अखैगढ एवं कटारा में, भुसावर की अलीपुर एवं बबेखर में, वैर की रायपुर एवं लखनपुर में, बयाना की खेडली गडासिया एवं बरखेडा में, रूपवास की दाहिनागांव एवं महलपुर काछी में राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर तथा उच्चैन उपखण्ड की ग्राम पंचायत कुरका के राउमावि कुरका एवं ग्राम पंचायत मुढेरा के राउमावि मुढेरा पर शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 18 सितम्बर को उपखण्ड भरतपुर की ग्राम पंचायत महुआ व बांसीखुर्द में, नदबई की नयावास व बरौलीछार में, भुसावर की छौंकरवाड़ा कला एवं सलेमपुर खुर्द के राजीव गांधी सेवा केन्द्र, वैर की सरसैना व पाली के राजीव गांधी सेवा केन्द्र, बयाना की गुर्दा नदी एवं खोहरा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र, रूपवास की निभेरा एवं बरिघा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र, उच्चैन उपखण्ड की ग्राम पंचायत अंधियारी एवं सहना के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि 19 सितम्बर को उपखण्ड भरतपुर की ग्राम पंचायत मौरोलीकलां व हथैनी, नदबई की बहरामदा एवं ऐंचेरा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र, भुसावर की भैसीना एवं नेवाडा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र, वैर की जहानपुर व भूतौली के राजीव गांधी सेवा केन्द्र, बयाना की फरसों एवं बीरमपुरा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र, रूपवास की मडोली एवं खानुआ के राजीव गांधी सेवा केन्द्र एवं उच्चैन उपखण्ड की ग्राम पंचायत नगला बीजा एवं नगला तेरहियां माफी के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार 20 सितम्बर  को उपखण्ड भरतपुर की ग्राम पंचायत चिकसाना व ऊंदरा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में, नदबई की करीली व रौनीजा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र, भुसावर की नारोली एवं पथैना के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में, वैर की आमोली व मोलोनी के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में, बयाना की लहचोरा कला एवं मिलकपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में, रूपवास की माडापुरा व औडेलगद्दी के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में तथा उच्चैन की ग्राम पंचायत फतेहपुर एवं खैररा के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि 25 सितम्बर को उपखण्ड भरतपुर की ग्राम पंचायत इकरन व गांवडी के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में, नदबई की ऊंच व लुहासा में, भुसावर की झारोटी एवं बाछरैन में, वैर की हलैना एवं खेडली गुर्जर में, बयाना की कनावर एवं दहगांव में, रूपवास की कंजोली एवं चेकोरा में तथा उच्चैन की ग्राम पंचायत पिचूना एवं बारहमाफी के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार 26 सितम्बर को उपखण्ड भरतपुर की ग्राम पंचायत पार व कूम्हा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में, नदबई की तलछेरा व उटारदा में, भुसावर की सैंधली व रणधीरगढ़ में, वैर की जगजीवनपुर एवं सिरस में, बयाना की नावली एवं सालाबाद में, रूपवास की खेडाठाकुर व जोतरोली में तथा उच्चैन की ग्राम पंचायत भैंसा के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में तथा बहरारेखपुरा के राउमावि पर शिविर आयोजित होंगे। 27 सितम्बर को उपखण्ड भरतपुर की ग्राम पंचायत फुलवारा व घुस्यारी में, नदबई की गांगरौली व भदीरा में, भुसावर की चैंटोली व इटामडा में, वैर की ललिता मूड़िया व हतीजर में, बयाना की हरनगर एवं बिड़यारी में, रूपवास की महलपुरचूरा व पहाड़पुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित किये जायेंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि 2 अक्टूबर को उपखण्ड भरतपुर की ग्राम पंचायत पीपला व जाटोली रथभान में, वैर की धरसौनी व चक धरसौनी में, बयाना की बरोदा एवं नारोली के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को उपखण्ड भरतपुर की ग्राम पंचायत सुनारी व बहनेरा में, नदबई की खंागरी व रायसीस में, भुसावर की गोगेरा के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर एवं मैनापुरा के राउमावि में, वैर की बझेरा कला व गोंविदपुरा में, बयाना की पुरावाईखेड़ा व ब्रह्मबाद में तथा उपखण्ड रूपवास की ग्राम पंचायत भवनपुरा एवं जटमासी के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित किये जाएंगे । इसी प्रकार 4 अक्टूबर को उपखण्ड भरतपुर की ग्राम पंचायत कल्यानपुर व एक्टा में, नदबई की झारकई व न्यौठा में, भुसावर की दीवली व कमालपुरा में, वैर की सुहांस एवं जीवद में, बयाना की सीदपुर एवं सिंघाड़ा में, रूपवास की डुमरिया एवं ढाना खेडली के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर को उपखण्ड भरतपुर की ग्राम पंचायत खडेरा व अघापुर में, नदबई की बरौलीरान व पिपरऊ में, भुसावर की घाटरी व सुहारी में, वैर की उमरैण व समराया में, बयाना की थानाडांग व शाहपुर में तथा रूपवास की ग्राम पंचायत सिर्रोंद व सज्जनवास के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार 10 अक्टूबर को उपखण्ड भरतपुर की ग्राम पंचायत चिचाना व तेहरालोधा में, नदबई की खेडीदेवीसिंह व खटौटी में, भुसावर की बरौली व निठार में, वैर की गांगरौली एवं रहीमगढ़ में, बयाना की पालीडांग व सिंघानियां में तथा रूपवास की ग्राम पंचायत रूदावल व दौरदा के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर को उपखण्ड भरतपुर की ग्राम पंचायत मूडौता व माढौनी में, नदबई की बछामदी व लखनपुर में, भुसावर की बल्लभगढ़ व सलेमपुर कला में, वैर की हाथौडी में, बयाना की तरसूमा व परौआ में एवं रूपवास की ग्राम पंचायत  इब्राहिमपुर व शक्करपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित होंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि 16 अक्टूबर को उपखण्ड भरतपुर की ग्राम पंचायत लुधावई व झारौली में, नदबई की करही व कबई में, बयाना की बाजना व जैसोरा में तथा रूपवास की ग्राम पंचायत बूराना व सैदपुरा के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार 17 अक्टूबर को उपखण्ड भरतपुर की ग्राम पंचायत रूंध इकरन व खैमरा में, नदबई की अटारी व मई में, बयाना की महमदपुरा व बंध बारेठा में तथा रूपवास की खुडासा एवं खानसूरजापुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर को उपखण्ड भरतपुर की ग्राम पंचायत जघीना में, नदबई की डहरा व परसवारा में, बयाना की महलोनी व शेरगढ में तथा रूपवास की मैरथा व मिल्सवां के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर उपखण्ड़ नदबई की ग्राम पंचायत हन्तरा व नाम में, बयाना की नहरौली व गाजीपुर तथा रूपवास की रूध रूपवास एवं नौहरदा के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित किये जायेंगे। इसी प्रकार 25 अक्टूबर को उपखण्ड़ नदबई की ग्राम पंचायत पहरसर व गंगवाना में, बयाना की खरेरी व बागरैन में तथा रूपवास की बिनउआ एवं मालोनी के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित होगें।
जिला कलक्टर ने बताया कि 30 अक्टूबर को उपखण्ड़ नदबई की ग्राम पंचायत जहांगीरपुर व पींगौरा में, बयाना की खानखेड़ा व कैर में तथा रूपवास की नयागांव के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित होगें। इसी प्रकार 31 अक्टूबर को उपखण्ड़ नदबई की ग्राम पंचायत गादौली में तथा बयाना की जसपुरा मोरोली एवं कलसाड़ा के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविर लगाये जाएंगे। उन्होंन बताया कि 1 नवम्बर को उपखण्ड बयाना की ग्र्राम पंचायत महरावर व खूंटखेड़ा में, 6 नवम्बर को धाधरैन एवं समोगर में तथा 7  नवम्बर को उपखण्ड बयाना की ग्र्राम पंचायत कारवारी एवं कपूरामलूका के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित किये जायेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................