हनीपुर में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
कठूमर / दिनेश लेखी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय हनीपुर मे आयोजित 69वीं ब्लॉक स्तरीय 11 वर्षीय छात्र व छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम चौधरी द्वारा किया गया l अध्यक्षता ब्रजमोहन चौधरी ने की और विशिष्ट अतिथि, महेन्द्र चौधरी, कैलाश चंद कूलवाल, राजेंद्र प्रसाद मीणा रहे l कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रधानाध्यापक नेमी सिंह गुर्जर ने बताया दो दिवस तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स की प्रतियोगिता में करीब सौ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं l
कबड्डी का उद्घाटन मैच एनएसबी खेरली व दौलतपुरा के बीच हुआ जिसमें एनएसबी खेरली ने विजय हासिल की। प्रतियोगिता मे निर्णायक कैलाश जाट, हरिमोहन चौधरी, शिब्बो राम सोनी, रामधन मीणा, काना राम मीणा, सुरेंद्र यादव, रजनी शर्मा, प्रकाश चन्द, रामदेव, वीरेन्द्र आदि शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।