सफलता की कहानी पिसई ग्रामवासियों की जुबानी :रास्ता खोलो अभियान के तहत गांव पिसई में 20 वर्षों से बंद पड़े रास्ते से हटवाया अतिक्रमण

Sep 18, 2025 - 14:54
 0
सफलता की कहानी पिसई ग्रामवासियों की जुबानी :रास्ता खोलो अभियान के तहत गांव पिसई में 20 वर्षों से बंद पड़े रास्ते से हटवाया अतिक्रमण

कठूमर/ दिनेश लेखी। ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान ग्रामीणों की एक बड़ी समस्या का समाधान करते हुए तहसील प्रशासन ने ग्राम पिसई में बीस वर्षों से बंद पड़े
रिकॉर्डेड सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटवाया। ग्रामीणों द्वारा रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत कैम्प के दौरान उठाई गई थी।
उपखंड प्रशासन ने गुरुवार को रास्ता खोलो अभियान के तहत करीब डेढ़ किमी लम्बाई के दो दशक पुराने रास्ते पर से अतिक्रमण हटाते हुए मैथना रूंध से ग्राम पिसई तक अतिक्रमण हटवाकर रास्ते को खुलवाया। इस रास्ते पर पहले भी दो बार अतिक्रमण हटवाने की कारवाई की गई लेकिन  पुलिस बल के अभाव व ग्रामीणों के विरोध के कारण राजस्व टीम को बिना कारवाई लौटना पडा।
तहसीलदार भानुप्रताप सिंह ने बताया कि मैथना रुंध से पिसई को जाने वाला परम्परागत रास्ता पिछले बीस साल से अवरूद्ध पड़ा था। रास्ते में आने वाले काश्तकारों ने ट्रैक्टर से जोत लगा कर रास्ता अपने खेतों में मिला लिया। इसके अलावा विधुत विभाग ने इस रास्ते में एक दर्जन खंभे ठोक दिये। इसके अलावा अनेक पेड़ पौधे झाड़ियां आदि भी उग आई। 
इस पर गुरुवार को तहसीलदार भानुप्रताप सिंह, खेरली एसएचओ धीरेन्द्र सिंह, कठूमर एसएचओ महेश तिवाड़ी मय पुलिस बल तथा अलवर से पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और जेसीबी से अतिक्रमण को हटवाना शुरू किया, करीब छह सात घंटे चली कारवाई के दौरान रास्ते को साफ किया गया। अनेक पेड़ पौधे, झाड़ियां आदि हटाई गई। विधुत पोल भी हटाये जाएंगे। इस दौरान गिरदावर समर्थ लाल, पटवारी मनोज चौधरी हीरालाल चौधरी,देवेश सोनी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................