गोविन्दगढ़ क्षेत्र में प्रचार प्रसार के अभाव में ग्रामीण सेवा शिविर में लोगों का अभाव, शिविर में खाली बैठे रहे अधिकारी

Sep 19, 2025 - 05:27
 0
गोविन्दगढ़ क्षेत्र में प्रचार प्रसार के अभाव में ग्रामीण सेवा शिविर में लोगों का अभाव, शिविर में खाली बैठे रहे अधिकारी

गोविन्दगढ़, अलवर
गोविन्दगढ़ उपखण्ड क्षेत्र में आज ग्रामीण सेवा शिविर भैंसडावत एवं सैमला खुर्द ग्राम पंचायतों में आयोजित किए गए। जहां पंचायत के लोगो से ज्यादा वहाँ पहुचे कर्मचारियों की संख्या अधिक थी। भैंसडावत में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग,श्रम विभाग,वन विभाग,सहकारिता विभाग,सिचाई विभाग एवं सैमला खुर्द में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, श्रम विभाग,सहकारिता विभाग,सिचाई विभाग, आयोजना सांख्यकी विभाग के कर्मचारी नजर नहीं आए। 
सैमला खुर्द में ग्रामीणों ने खाद की समस्या को लेकर उपखंड अधिकारी निहारिका शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए किसानों की समस्याओं की सुनवाई करने की मांग की।

ग्रामीण सेवा शिविर में कम लोगों के पहुंचने का मुख्य कारण उसका अपर्याप्त प्रचार-प्रसार है। जिससे लोगों को शिविर के स्थान, समय और उद्देश्य की जानकारी नहीं हो पाई ओर प्रचार के अभाव में सुबह से अधिकारी व कर्मचारी खाली बैठे रहै। पंचायत के लोग अधिकतर खेतो में बाजरे की फसल को काटने में लगे हुए हैं जबकि कुछ लोग दोपहर बाद ही जानकारी लेने के लिए पहुंचे है। जिसके कारण प्राप्त आवेदनों की संख्या भी कम रहती है। 
अधिकारियों और कर्मचारियों को खाली बैठना पड़ता है, जिससे सरकारी संसाधनों का अपव्यय होता है। लोगों तक योजनाओं और सेवाओं की पहुंच नहीं हो पाती है। जिससे वे उनका लाभ नहीं उठा पाते। पूरे कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य विफल हो जाता है। जो कि जनता को सरकारी लाभ पहुंचाना होता है।

भैंसडावत ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह पहुंचे, जिन्होंने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। और वहां मौजूद ग्राम वासियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जाना। 

जिला परिषद अलवर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सालुंखे गौरव रविन्द्र  ने हाल ही में एक ग्रामीण सेवा शिविर में पहुँचकर लोगों की समस्याओं को तुरंत हल करने के निर्देश दिए, स्वास्थ्य, सफाई ,पंचायती राज, कृषि और राजस्व जैसे विभागों को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा तथा शिविरों की प्रगति रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए ताकि उनका मूल्यांकन किया जा सके। 

शिविर में उपखंड अधिकारी निहारिका शर्मा तहसीलदार राजेंद्र यादव विकास अधिकारी लेखराज सैनी सहायक विकास अधिकारी सुभाष शर्मा पशु चिकित्सा प्रेमचंद मीणा चिकित्सा अधिकारी सुनील वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................