लापोद पिचावा और कोशिलाव में तालाब खुदाई का पुण्य कार्य

सेलो फाउंडेशन के अध्यक्ष  प्रदीप  राठौड़ के सहयोग से जल संरक्षण को मिली नई दिशा

Sep 24, 2025 - 13:54
 0
लापोद पिचावा और कोशिलाव में तालाब खुदाई का पुण्य कार्य

तखतगढ़ (बरकत खान) गांव लापोद पिचावा एवं कोसेलाव में सेलो फाउंडेशन के अध्यक्ष  प्रदीप  राठौड़ सादड़ी के सहयोग एवं सौजन्य से तालाब खुदाई का पुण्य कार्य किया गया। इस पहल से करोड़ों लीटर जल भराव क्षमता में वृद्धि हुई , एवं रिचार्ज शाफ्ट बोरवेल द्वारा जमीन के जलस्तर को भी बढ़ाया गया है, जिससे जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के किसान तथा पशुपालक लाभान्वित होंगे।

ग्रामवासियों ने बताया कि तालाब खुदाई से वर्षा जल संचयन में सहायता मिलेगी और क्षेत्र में जल संकट कम होगा। गांव के किसान और पशुपालक लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे थे। अब इस पहल से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
ग्राम के समस्त ग्रामवासियों ने कहा, “तालाब खुदाई से जल संरक्षण में मदद मिलेगी और इससे हमारे खेतों और पशुओं को सीधे लाभ होगा। जल है तो जीवन है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जल संरक्षण में योगदान देना चाहिए।”
इस अवसर पर प्रमुख मार्गदर्शन  शंभू सिंह यादव वाइस प्रेसिडेंट सेलो कंज्यूमर, समाजसेवी  गोविंद व्यास एवं सेलो फाउंडेशन से  अमित  माथुर  सहित प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि  उपस्थित रहे। सभी ने भामाशाह प्रदीप  राठौड़ के प्रयासों की सराहना की और कहा कि समाज को ऐसे प्रयासों में सहयोग देना चाहिए।

समारोह में जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा गया कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल बचाना आवश्यक है। सभी ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करेंगे। ग्रामवासियों और उपस्थित जनों ने भामाशाह  प्रदीप राठौड़ के योगदान की सराहना करते हुए जल संरक्षण की दिशा में एकजुट होकर काम करने का संकल्प व्यक्त किया। तालाब खुदा

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................