मंथन के दिव्यांगों ने किया जिले में नाम रोशन

Sep 25, 2025 - 13:41
 0
मंथन के दिव्यांगों ने किया जिले में नाम रोशन

कोटपुतली बहरोड़: (भारत कुमार शर्मा ) राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विशेष योग्यजन के लिए पूर्ण रूप से समर्पित विधिक जागृति कार्यक्रम उड़ान 2.0 के तहत कोटपुतली के राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक  विद्यालय में जिलास्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी सिंह, कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह बिश्नोई मुख्य रूप से मौजूद रहे। साथ ही मंच पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार शर्मा, मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिंपल जांडेल सहित जिला अधिकारियों की उपस्थित रहे। आयोजनकर्ताओं की उपस्थिति में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं कैरम, चित्रकला, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लंबी कूद, चेस आदि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। 
मंथन सचिव डॉ० सविता गोस्वामी ने बताया कि जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में मंथन स्पेशल स्कूल के छात्र छात्राओं मुकुल शर्मा, दक्ष प्रजापत, राहुल प्रजापत, नेहा, आयुष व ध्रुव ने भी भाग लिया। जिसमे मुकुल ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा राहुल प्रजापत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं दक्ष प्रजापत ने चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान अर्जित किया। जिसके लिए अतिथियों एवं आयोजकों द्वारा इन्हें मेडल पहनाकर एवं सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया एवं संभाग स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया। साथ ही नेहा, ध्रुव, आयुष को भी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। 
बच्चों के असाधारण प्रदर्शन ना केवल मंथन स्पेशल स्कूल का बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र का नाम रोशन किया एवं साबित कर दिखाया कि हम किसी से कम नहीं। इस अवसर पर मंथन बहरोड़ इकाई अध्यक्ष अमित कुमार यादव, स्पेशल टीचर शालिनी शर्मा भी बच्चों के साथ उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................