नवरात्रि के दौरान रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी

Sep 27, 2025 - 17:14
 0
नवरात्रि के दौरान रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
 शारदीय नवरात्रि के दौरान मां के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा , आरती करने के बाद अंत में मां दुर्गा की आरती अवश्य करें। इससे मां दुर्गा अति प्रसन्न होते हैं। और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
योग शिक्षक पंडित लोकेश कुमार ने बताया कि शारदीय नवरात्रि 2025 का शुभारंभ 22 सितंबर से हो गया था, जो पूरे 10 दिन होते हुए 2 अक्टूबर को दशमी तिथि के साथ समाप्त होंगे। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूप पहली शैलपुत्री, दूसरी ब्रह्मचारिणी, तीसरी चंद्रघंटा, चौथी कूष्मांडा, पांचवी स्कंध माता, छठी कात्यायिनी, सातवीं कालरात्रि, आठवीं महागौरी और नौवीं सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। हर एक तिथि किसी न किसी देवी से संबंधित है। इसलिए रोजाना मां दुर्गा की पूजा और आरती करने के साथ मां के अन्य स्वरूपों की विधिवत आरती करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................