मांउट आबू में स्थित ब्रम्ह कुमारी ईश्वरीय संस्थान में पांच दिवसीय नेशनल मीडिया कांन्फ्रेंस के दौरान सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
अलवर (अनिल गुप्ता) राजस्थान के माउंट आबू में स्थित ब्रम्ह कुमारी ईश्वरीय संस्थान परिसर में स्थित एशिया के प्रथम डायमंड हाल में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न प्रांतों से आए कलाकारों ने देश भक्ति और धार्मिक भजनों के आधार पर बनें हुए भजनों की प्रस्तुति देते हुए दर्शक मीडिया कर्मियों और संस्थान के भाई बहिनों को तालियां बजाने के साथ झूमने की मजबूर कर दिया।
सांस्कृतिक संध्या के दौरान कलाकार युवती शारदा नाथ , कर्नाटक सहित अन्य दूरस्थ क्षेत्रों से आए कलाकारों ने खूब मनोरंजन किया।