माता के जागरण में देर रात तक झूमे श्रद्धालु

Sep 29, 2025 - 12:36
 0
माता के जागरण में देर रात तक झूमे श्रद्धालु

खैरथल (हीरालाल भूरानी )   शहर की पुरानी आबादी खैरथल गांव स्थित प्राचीन हिंगलाज माता मंदिर में नवरात्रो के उपलक्ष्य में रविवार रात्रि को माता के जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम प्राचीन हिंगलाज माता मंदिर के महंत पुरषोत्तम पुरी गोस्वामी, संजयपुरी गोस्वामी व महंत मिरपुरी गोस्वामी  ने विधि विधान से माता की पूजा अर्चना कर जागरण का शुभारंभ किया। मध्य रात्रि तक आयोजित जागरण में महंत पुरषोत्तम पुरी गोस्वामी ने गणेश वंदना से भजनों की शुरुआत की। इसके बाद भजन गायक भीष्म माखीजा ने आ माँ आ मुझे तेरा सहारा, राजकुमार दादवानी ने माँ शेरावाली तेरा शेर आ गया,भक्त किशोर माखीजा, भगवानदास चंदानी ने जय जय माँ हिंगलाज माता आदि भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। नवरात्रो के उपलक्ष्य में मंदिर में अलौकिक श्रंगार कर माता का दरबार सजाया गया एवं माता को 56 भोग प्रसाद का भोग लगाया गया। इस दौरान मंदिर कमेटी की ओर से मध्यरात्रि को प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान मुरलीधर तीर्थानी,पीताम्बरदास तीर्थानी, राजकुमार दादवानी, दिनेश माखीजा, रामचंद्र खतनानी,आकाश चेतवानी, किशनचंद पुजारा,पुरुषोत्तमदास काया सोनी,महेश खजनानी, किशोर माखीजा,भीष्म माखीजा, पुरुषोत्तमदास बसरानी, धर्मदास तलरेजा, इन्दर गोरवानी,कृष्णा सोनी, किशोर माखीजा, प्रदीप गुरनानी, वासदेव चेतवानी,दिलिप चांदवानी, जयकिशन आडतानी, ईश्वर माखीजा,नरेश लालवानी, मुरली माखीजा,सुरेश भावनानी,कमल,सुरेश कुमार, पिंटू चेतवानी,लोकेश सोनी, पवन माखीजा,जीतू ओबरानी सहित मातृशक्ति रोशनी पुजारा, जया सोनी
दीपा खजनानी, जशोदा सोनी हेमा, वर्षा ने व्यवस्थाओं को बनाये रखा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................