मां शाकंभरी के दरबार में शारदीय नवरात्र महोत्सव का आयोजन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल शाकंभरी सकरायधाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र महोत्सव का आयोजन मां शाकंभरी सेवा समिति सकरायधाम (रजी.) के तत्वाधाम में आयोजित किया गया यह आयोजन मां शाकंभरी की असीम कृपा और महंत श्री दयानाथ जी महाराज के आशीर्वाद से समिति भक्तों के द्वारा किया गया है। नवरात्र में प्रत्येक दिन समिति भक्तों के द्वारा मैया को सिरा पूरी और फलों का भोग लगाकर भक्तों में वितरित किया गया समिति के द्वारा इस बार नवरात्र महोत्सव में महाअष्टमी और महानवमी के दिन बुंदिया और मिक्स फ्रूट्स की सवामिनी लगाकर सभी भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया
इसके साथ ही समिति के द्वारा मैया को घी तेल चुनरी पोशाक सुहागन सामान ड्राई फ्रूट और हरी सब्जी आदि अर्पित किया गया। समिति के द्वारा रोजाना मंदिर में फूलों का श्रृंगार और रंग बिरंगी लाइट के द्वारा रोशनी किया गया। कल महानवमी के अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजेश धानुका अहमदाबाद और कोषाध्यक्ष संदीप रामुका उदयपुरवाटी उपस्थित रहे। समिति के द्वारा आयुर्वेदिक औषधालय सकरायधाम में प्लास्टिक की चेयर और सकराय धाम स्कूल में एक लोहे की अलमारी तथा पंखे वितरित किए गए,