एनटीपीसी अंता को 19वें पीआरसी आई अवार्ड्स में तीन प्रतिष्ठित सम्मान

Oct 1, 2025 - 12:09
Oct 1, 2025 - 12:10
 0
एनटीपीसी अंता को 19वें पीआरसी आई अवार्ड्स में तीन प्रतिष्ठित सम्मान

अंता (शफीक मंसूरी) एनटीपीसी अंता ने कॉपरिट संचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए तीन श्रेणियों में पुरस्कार हासिल किए हैं। गोवा में आयोजित पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया (PRCI) के 19वें ग्लोबल कम्युनिकेशंस कॉन्फ्रेंस एवं अवार्ड समारोह में एनटीपीसी अंता को डिजिटल पब्लिशिंग श्रेणी में गोल्ड, कम्युनिटी इम्पैक्ट कम्युनिकेशन में सिल्वर तथा एजुकेशन कैम्पेन में ब्रॉन्ज अवार्डसे नवाजा गया।
परियोजना प्रमुख  संजीव कुमार सक्सेना ने इन पुरस्कारों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि एनटीपीसी अंता की टीम भावना, रचनात्मकता और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का परिणाम है। उन्होंने समस्त कर्मचारियों को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इन पुरस्कारों से यह सिद्ध होता है कि एनटीपीसी अंतान केवल ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में बल्कि सामाजिक दायित्व, सामुदायिक विकास और प्रभावी संचार के क्षेत्र में भी अपनी सशक्त पहचान बना रहा है। एनटीपीसी अंता के जनसंपर्क अधिकारी श्री बृजेश सिंह ने यह पुरस्कार प्राप्त किया और स्टेशन का प्रतिनिधित्व किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................