भीम आर्मी आईटी सेल में संजय कोठारी को जिला अलवर आईटी सेलमे बनाया प्रभारी
लक्ष्मणगढ़ ( अलवर) कमलेश जैन
भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद व अनिल ढेनवाल राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य आजाद समाज पार्टी, जितेंद्र हटवाल प्रदेश संयोजक भीम आर्मी के निर्देश पर भीम आर्मी प्रदेश आईटी सेल प्रभारी सोनू बामनिया के द्वारा हर वर्ग की आवाज उठाने वाले अलवर निवासी संजय कोठारी को भीम आर्मी जिला अलवर आईटी सेल प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले कोठारी पार्टी व संगठन में अनेक पदों पर काम कर चुके हैं। कोठारी को जिला प्रभारी बनाए जाने पर जिले के कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर है व समस्त पदाधिकारियों ने प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया हैं।

