तृतीय शरद पूर्णिमा पर गरबा महोत्सव आयोजित
सादड़ी- प्रजापत समाज एवं श्रीयादे प्रजापति युवा संगठन सादड़ी,श्रीयादे प्रजापति युवा नारी शक्ति संगठन सादड़ी के संयुक्त तत्वावधान में प्रजापति सभा भवन सादड़ी में तृतीय शरद पूर्णिमा गरबा महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। यह आयोजन रमेश प्रजापत श्रीयादे प्रजापति युवा संगठन अध्यक्ष के अध्यक्षता में समाज में एक जुटता का परिचय देने के लिए आयोजित किया। उक्त आयोजन से पूर्व श्रीयादे मंदिर में महाआरती की गई एवं उसके पश्चात सभी समाज एवं युवा कार्यकर्ताओ द्वारा आयोजित स्थल महासभा भवन में श्रीयादे मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया ।
उसके पश्चात उक्त आयोजन में स्वजातीय मातृशक्ति द्वारा गरबा रास अपने समाज के परिवेश में किया गया। इस दौरान समाज को एकता का संदेश प्रदान किया। कार्यक्रम में मातृशक्ति की कुर्सी रेस,एवं कार्यक्रम की समाप्ति पर इनाम वितरित किए। इस दौरान कार्यक्रम में स्वजातीय बंधुओं एवं बाहर से पधारे समाज वरिष्ठ, युवा, मातृ शक्ति, बच्चों सहित बड़ी संख्या में हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान समाज के भगवानलाल,भुराराम, रुपाराम, मांगीलाल मादा,खीमाराम,घीसुलाल, किकाराम, कस्तुरचंद,प्रकाश, मांगीलाल, हिरालाल,जसराज,समाज बंधुओं द्वारा स्वागत-सत्कार किया। व्यवस्थाओं में अध्यक्ष रमेश प्रजापत पार्षद,छगन लुणिया,नारायण कपुकरा, रमेश कपुकरा,मांगीलाल लुणिया,सुरेश,गोपाल,कैलाश,मोहित, चैनाराम, मदन,प्रमोद,सुरेश,प्रवीण सी,मनीष,भावेश,निलेश,जगदिश, कमलेश,राकेश,दिनेश,गौ भक्त गौरव,मदन,उत्तम,राजु, प्रकाश,बगदाराम,सोहन,फुलचंद,निमा, गंगा,ममता,भावना,लता,मनीषा, संतोष, डिंपल करिश्मा,जसु,दीपू,रवीना इत्यादि जुटे रहे।
- बरकत खा

