रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने गोविंदगढ़ मे बाटें पट्टे,प्रधानमंत्री आवास,शौचालय की किस्त के सोपें चेक
गोविंदगढ़ ,अलवर
गोविंदगढ़ नगर पालिका प्रशासन द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर आमजन के लिए राहत भरा साबित हो रहा है। इस शिविर के माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कई वर्ष से परेशान लोग अपने आशियाने का पट्टा लेने के लिए नगर पालिका के चक्कर काट रहे थे उन्हे आखिरकार राहत मिली।
विधायक सुखवन्त सिंह ने शिविर के माध्यम से पात्र लोगों को तुरंत योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर स्थल पर पहुंचकर उसका निरीक्षण भी किया। इस मौके पर विधायक ने मौके पर 69-क के तहत 10 पट्टे, शौचालय की प्रथम किस्त के 5 ,प्रधानमंत्री आवास के 15 लाभार्थियों को चेक वितरित किए।
विधायक सुखवन्त सिंह ने स्थानीय लोगो से विद्धुत बिल मे लगकर आ रहे अतिरिक्त चार्ज की शिकायत पर विद्धुत विभाग के aen से इस समस्या का समाधान करने को कहा । वही इंदपुर ग्राम पंचायत मे 234 राशन कार्ड डिलीट होने के बारे मे रसद अधिकारी से जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि कोई भी लाभार्थी जो सरकार की गाइडलन को पूरा कर रहा है वह छुटना नहीं चाहिए ।
अधिशाषी अधिकारी जगदीश खीचड़ ने बताया कि नगर पालिका के सभी वार्ड के लोगों को इस शहरी सेवा शिविर का लाभ उठाने के लिए प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। आमजन को इस शिविर के जरिए सरकार की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा दिया जा रहा है।
इस दौरान विधायक सुखवन्त सिंह , तहसीलदार राजेन्द्र यादव ,अधिशाषी अधिकारी जगदीश खीचड़ , JEN नवीन दुआ , पूर्व जिला पार्षद मुकेश छतरपुरिया,सुभाष गोयल , ब्रजकिशोर जोशी ,राजेश विजय ,ईंदर चौरपूरिया ,अशोक गुगनानी ,नीरज गर्ग ,अर्जुन सिंह ,कपिल मिश्रा , सुरेश गुप्ता सहित लाभार्थी एवं क्षेत्रवासी मोजूद रहे।