ब्लैकमेलिंग कर ठगी का आरोपी विभिन्न सामग्रियों के साथ गिरफ्तार

Oct 9, 2025 - 15:13
 0
ब्लैकमेलिंग कर ठगी का आरोपी विभिन्न सामग्रियों के साथ गिरफ्तार

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
राजगढ़ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बला-बला कार ट्रेवल ऐप पर शेयरिंग कैब बुक करके वाहन चालक व यात्रियों को विश्वास में लेकर चोरी का अंजाम देने वाले दो हजार रुपये के शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सारन, फरीदाबाद निवासी विजय चौधरी पुत्र जयप्रकाश चौधरी को गिरफ्तार कर दो कार, पांच लैपटॉप, चार हार्डडिस्क, पांच पैन ड्राइव, दो कैमरे, एक सोने की चैन सहित विदेशी मुद्राएं बरामद की है। वही पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ करने पर युवतियों को फ्रेंड बनाकर उनकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर हार्डडिस्क में संरक्षित कर युवतियों को ब्लैकमेल करना पाया गया। एएसपी डॉ. प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि 23 व 27 सितंबर को पिनान के पास दो वारदातें हुई थी। जोकि बला-बला नामक एक ऐप है। उसके अंदर कही भी यात्रा करनी होती है तो शेयर कर सकते है। इस ऐप के माध्यम से दो बुकिंग हुए थे। जिसमें 23 व 27 सितंबर को एक घटना हुई थी। जिसमे पैसेंजरो के साथ लूटपाट हुई थी। जिनमे मेकअप का सामान, सोने की चैन, पांच हजार रुपये की नगद राशि सहित कपड़े चोरी हुई थी। वही 27 सितम्बर को हुई चोरी में दो लैपटॉप, दस्तावेज गए थे। उन्होंने बताया कि पहली घटना में गाड़ी का चालक था जो इंग्लिश में बात कर रहा था। दूसरी घटना में पैसेंजर में था। दोनों घटनाओं को देखते पुलिस ने एक टीम का गठन किया। गठित टीम ने कार्यवाही करते हुए आसूचना संकलित कर तकनीकी सहायता से संदिग्ध को चिन्हित किया गया। जिसमे दो हजार रुपये के ईनामी सारन, फरीदाबाद निवासी विजय चौधरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से दो कार, पांच लैपटॉप, चार हार्डडिस्क, पांच पैन ड्राइव, दो कैमरे, एक सोने की चैन सहित विदेशी मुद्राएं बरामद की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................