जिला सम्पर्क केन्द्र टोल फ्री नम्बर 1950 का हुआ शुभारम्भ
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिले में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 (एसआईआर) के अन्तर्गत आममतदाताओं की सुविधाओं हेतु जिले में जिला सम्पर्क स्थापित किया गया है जिसका टोल फ्री नम्बर 1950 है।
जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने बताया कि जिले के नागरिक मतदाता सूचियों से संबंधित शिकायतें/समाधान हेतु टोल फ्री नम्बर 1950 पर प्रातः 9.30 बजे से सायं 6.00 बजे तक सम्पर्क कर अपनी समास्याओं का निराकरण करवा सकते है। उन्होंने बताया कि जिले में बीएलओ द्वारा मतदाता सूचियों का घर-घर जाकर सत्यापन किया जा रहा है जिसके तहत किसी भी मतदाता को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी एवं मतदाता सूची के सम्बन्ध में किसी भी जानकारी के लिए टोल-फ्री नम्बर पर सम्पर्क कर सकेगें।