डंपिंग यार्ड नहीं होने से कचरे का बना पहाड़

Nov 7, 2025 - 12:49
 0
डंपिंग यार्ड नहीं होने से कचरे का बना पहाड़

 थानागाजी (गोपेश शर्मा) थानागाजी नगर पालिका क्षेत्र मे रोजाना झाड़ू लगा कर जो कचरा  उठाया जा रहा है, वो थानागाजी की ह्रदय स्थली रिंग रोड पर डाला जा रहा है, रोजाना सफाई कर्मचारी एक दर्जन से अधिक कचरे से भरे ट्रैक्टर ट्राली यहां पर डाल रहे है, जिसके कारण कचरे का पहाड़ बन गया, इस रिंग रोड के पास, पुलिस थाना, सरकारी ओद्योगिक संस्थान, अस्पताल सहित आवासीय कॉलोनी बसी है, यहां के रहने वाले ग्रामीणों और कर्मचारियों को भारी बदबू का सामना करना पड़ रहा है, अलवर जयपुर मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों मे सवार सवारियों को एक किलो  मीटर दूर से ही अपनी नाक बदबू के मरे बंद करनी पडती है, साथ ही जहाँ यह कचरा डाला जा रहा है, वहाँ रूपारेल  नदी निकलती है, जो थानागाजी की जनता  का आस्था का केंद्र बाँदीपुल  हनुमान मंदिर से गुजरती है, कचरे का सारा गन्दा पानी इस मंदिर की नदी से होकर जा रहा है, और शनिवार मंगलवार को हजारों की  संख्या मे  मंदिर पर जाने वाले भक्तों को इस गंदे पानी का उपयोग करना पड़ रहा है, सैकड़ो बार ग्रामीणों ने नगर पालिका के अधिकारियो और जनप्रतिनिधियों को अवगत करा दिया गया परन्तु कोइ भी कचरा हटाने की कवायद नहीं कर रहा, मामले पर कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी मोहित पंचोली ने बताया की सरकार के दवरा डंपिंग यार्ड के लिए अमरा का बास मे जगह चिन्हित की गयी है, परन्तु ग्रामीणों के विरोध के कारण डंपिंग यार्ड नहीं बनाया जा रहा है,

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................