कठूमर में दो माह से जल संकट से जूझ रहे वार्ड-2 के वाशिंदे, जलदाय विभाग को सौंपा ज्ञापन

Apr 8, 2026 - 20:55
 0
कठूमर में दो माह से जल संकट से जूझ रहे वार्ड-2 के वाशिंदे, जलदाय विभाग को सौंपा ज्ञापन

कठूमर (दिनेश लेखी)। कस्बे के वार्ड नंबर 2 में पेयजल आपूर्ति ठप होने से परेशान लोगों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (जलदाय विभाग) कठूमर के सहायक अभियंता गिर्राज मीणा को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है। 
वार्ड के निवासी सुरेश उर्फ कल्लो ने बताया कि किशन सरपंच वाली सप्लाई से जुड़े क्षेत्र में पिछले करीब दो माह से नियमित पानी की सप्लाई नहीं हो रही है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वार्ड के लोगों के अनुसार, कई बार विभागीय अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है।

उन्होंने बताया कि पानी की मुख्य लाइन में जगह-जगह लीकेज होने के कारण सप्लाई बाधित हो रही है और पानी उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच पा रहा है। शिकायतों के बावजूद विभाग की ओर से सुधार कार्य नहीं किया गया, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है।
वार्डवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान चमन खंडेलवाल, गोपाल खंडेलवाल, सुनील कुमार, जगदीश प्रसाद, सुरेश चंद उर्फ कल्लो, खेमचंद, पिंटू, संजय, अनिल कुमार मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है