राजकीय सेटेलाइट अस्पताल खैरथल में विश्व रेडियोग्राफी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

Nov 8, 2025 - 12:54
 0
राजकीय सेटेलाइट अस्पताल खैरथल में विश्व रेडियोग्राफी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

खैरथल (हीरालाल भूरानी )   राजकीय सेटेलाइट अस्पताल खैरथल में इस वर्ष भी 8 नवंबर 2025 को विश्व रेडियोग्राफी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जो कि X-Ray की खोज की 130वीं वर्षगांठ है। यह कार्यक्रम अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में आयोजित किया गया, जहां अस्पताल प्रभारी डॉ. नितिन शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने रेडियोलॉजी विभाग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एक्स-रे किरणों से होने वाले दुष्प्रभावों पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि एक्स-रे किरणों का अत्यधिक उपयोग घातक हो सकता है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसीलिए चिकित्सकीय परामर्श के बिना और अत्यंत आवश्यक होने पर ही एक्स-रे कराना चाहिए। साथ ही, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को एक्स-रे से यथासंभव बचना चाहिए।
इस अवसर पर अस्पताल के सभी चिकित्सकगण, रेडियोलॉजी विभाग के प्रभारी कपिल रोहिल्ला, सहायक रेडियोग्राफर विंदेश शर्मा, पंकज सिंह,  ऊषा बाई, और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है