वैर के लोगों ने नगरपालिका प्रशासन पर लगाया नाला निर्माण में धांधली का आरोप

Nov 20, 2022 - 10:54
 0
वैर के लोगों ने नगरपालिका प्रशासन पर लगाया नाला निर्माण में धांधली का आरोप

वैर (भरतपुर, राजस्थान/ कौशलेंद्र दत्तात्रेय) नगरपालिका वैर के भरतपुर दरवाजा निवासी लोगो ने बताया की नगर पालिका वैर के तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी और नगरपालिका अध्यक्ष ने  मिलकर धांधली कर अवैध रूप से नाला बनवाया है । भरतपुर दरवाजा निवासी लोगो ने बताया की झारिसियान कस्वा वैर से बझेरा कला की तरफ  नाला निर्माण कराया जाना था।लेकिन बझेरा कला की तरफ के किसानों ने नाला निर्माण नहीं होने से किसानों के खेतों में पानी भर जाने से फसलों को नुकसान होने के कारण न्यायालय में याचिका दायर पेश कर दी।   
आनन फानन में नगरपालिका  प्रशासन ने न्यायालय की अवमानना होने के कारण तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी व नगरपालिका अध्यक्ष ने  गांव बझेरा की तरफ जाने वाले रास्ते की ओर नही बनाया जा कर गलत रास्ते आदर्श विद्या मंदिर की ओर होकर यह नाला बना दिया है। नगर पालिका की ओर से बनाये गये नाले का गन्दा पानी  किसानों के खेतो  में जा रहा है जिसके कारण किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है। बार-बार नगरपालिका प्रशासन को अवगत  कराने के बाद भी नगर पालिका की ओर से कोई सुनवाई नही हो रही है नगर पालिका की ओर से लोगों की इस नाले को लेकर सुनवाई नही होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है