कठूमर उपखंड क्षेत्र में वंचित राशन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी के लिए विशेष अभियान कल ,सभी राशन की दुकान रविवार को खुली रखने के आदेश

Nov 21, 2025 - 15:45
 0
कठूमर उपखंड क्षेत्र में वंचित  राशन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी के लिए विशेष अभियान कल ,सभी राशन की दुकान रविवार को खुली रखने के आदेश

कठूमर / दिनेश लेखी। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार रविवार 23 नवंबर को उपखंड क्षेत्र की सभी उचित मूल्य की दुकानें (राशन दुकानें) खुली रहेंगी। इस दिन जिलेभर में ई-केवाईसी (eKYC) विशेष अभियान चलाया जाएगा।

जिला प्रशासन के अनुसार  जिले में 5 से 70 वर्ष की आयु वाले वंचित उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी लंबित है। इसे पूर्ण करने के लिए सभी राशन डीलरों को निर्देशित किया गया है कि वे रविवार को दुकानें खोलकर उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी सुनिश्चित करें। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के लाभार्थियों से अपील की गई है कि जिन उपभोक्ताओं की eKYC अभी तक नहीं हुई है, वे अपने निकटतम उचित मूल्य की दुकान पर पहुँचकर तुरंत eKYC करवाएँ, ताकि भविष्य में उन्हें योजना से जुड़े सभी लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त होते रहें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................