अभिभाषक संघ कठूमर के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद संजना जाटव का किया स्वागत सम्मान
कठूमर / दिनेश लेखी। अभिभाषक संघ कठूमर द्वारा भरतपुर सांसद संजना जाटव एआईसीसी की राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश की सह प्रभारी बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी एवं साफा बंधन कर व शॉल उड़ाकर स्वागत सम्मान किया।
एडवोकेट ओमवीर चौधरी ने बताया कि खेरली स्थित सांसद कार्यालय पर गुरुवार को अभिभाषक संघ का प्रतिनिधि मंडल सांसद संजना जाटव से मिला और संघ के सदस्यों ने सांसद के समक्ष विकास को लेकर अपनी मांग रखी। इस पर सांसद ने आश्वासन दिया कि आपकी मांग सर्वोपरि रखते हुए जल्द ही विकास कार्य कराये जाएगे। इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल में अभिभाषक संघ कठूमर के पूर्व अध्यक्ष ओमवीर सिंह फौजदार, पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र अर्रूवा, निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, थानसिंह कर्दम, युवा अधिवक्ता अख्यसिंह राणा मौजूद थे।