भागने की कोशिश करते हुए ठगी का आरोपी घायल
![भागने की कोशिश करते हुए ठगी का आरोपी घायल](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_667c042d4b521.jpg)
अलवर (अनिल गुप्ता) भिवाड़ी शहर के फूल बाग थाना क्षेत्र अंतर्गत आज फूल बाग थाना पुलिसकर्मियों के द्वारा एक ठगी के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी गई जिस दौरान आरोपी पुलिस को देखकर बाइक से भागने लगा लेकिन उसमें वह असफल रहा बाइक स्लिप होने की वजह से आरोपी अशफाक खान वहीं गिर गया और पुलिस ने उसको दबोच लिया जिसकी वजह से अशफाक खान के पैर में चोट आई जिनको जिला अस्पताल अलवर में उपचार के लिए लाया गया फूल बाग थाना के एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यह ठगी का मुख्य आरोपी है जिसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने आज दबिश दी। लेकिन यह आरोपी भागने का असफल प्रयास कर रहा था एस आई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी एटीएम बदलकर ठगी करता था और उसके साथ एक अन्य आरोपी भी मिला हुआ है जिसकी तलाश अभी जारी ह।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)