किसानों ने दिन में बिजली देने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन सहायक अभियंता ने दिया आश्वासन
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के पलवा गांव के गोरखपुरा जीएसएस से खेती के लिए दिन में बिजली दिए जाने की मांग को लेकर किसान जयपुर डिस्कॉम राजगढ़ के सहायक अभियन्ता कार्यालय पहुंचे। जहां किसानों ने सहायक अभियन्ता बीके खत्री को बताया कि गोरखपुरा गांव के जीएसएस से किसानों को रात 10 से 3 बजे तक बिजली दी जा रही हैं। भीषण सर्दी के मौसम को देखते हुए पानी मोड़ने में परेशानी तथा जंगली जानवरों का भय बना रहता हैं। रात्रि को दी जा रही बिजली के स्थान पर दिन में बिजली दिए जाने की पुरजोर मांग रखी।
किसानों ने बताया कि गोरखपुरा फीडर से पलवा,ढिगावड़ा,कोठी नारायणपुर,बहाली, कल्याणपुरा,फिरोजपुर, खानकी का बास, होदाहेली,कांदोली,बाढ़ ढिगावड़ा,साधन का बास,बावड़ी में रात 10 से 3 बजे तक एक सप्ताह बिजली दी जा रही हैं। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। किसानों को आश्वासन देते हुए सहायक अभियन्ता बीके खत्री ने बताया कि गोरखपुरा जीएसएस पर दो विद्युत ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। जिसमें एक 5 एमवीए तथा दूसरा 3.15 एमवीए का हैं। 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर पर तीन फीडर हैं व 3.15 एमवीए पर लोड लगाकर देखेगे, चल जाएगा तो ठीक हैं।

