नियमित कूड़ा न उठने से शहर में जगह-जगह लग रहे है गंदगी के ढेर

Dec 6, 2025 - 12:04
 0
नियमित कूड़ा न उठने से शहर में जगह-जगह लग रहे है गंदगी के ढेर

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन)  नगर पालिका प्रशासन द्वारा किए जा रहे नगर में साफ-सफाई और नियमित कूड़ा उठाने के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। नगर के कई स्थानों पर कूड़े के ढेर देखे जा सकते हैं। नियमित कूड़ा न उठने के कारण उससे उठती दुर्गंध से लोगों को भारी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर नगरवासियों में नगरपालिका के प्रति रोष है।
नगर पालिका प्रशासन ने नगर के प्रमुख स्थानों और चौराहों पर स्वच्छता और साफ सफाई के बड़े-बड़े स्लोगन लिख रखे हैं। मगर नगर में नियमित कूड़े का उठान न होने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं जबकि बार-बार नगर पालिका सफाई व्यवस्था को पूरी तरह दुरूस्त होने का दावा कर रहा है। नगरपालिका के दावों के बावजूद शहर के गली-मुहल्लों के साथ तिराहे, चौराहों मेंन बाजार पर सड़क में लगे कूड़े के ढेर शहर में गंदगी की कहानी खुद बयां कर रहे हैं। इन कूड़े के ढेरों से आसपास क्षेत्र के लोगों को बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है और कूड़े से उठती बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कई लोग तो कूड़ा न उठाने के कारण कूड़े के ढेर को आग लगा देते है। जिससे प्रदूषण फैल रहा हैं ।शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था का हाल बेहाल है। सड़कों पर पड़ी गंदगी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। कूड़े से उठती बदबू के कारण लोगों का इन जगहों से निकला मुहाल हो गया है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
नगर वासियों का आरोप है कि पिछले तीन-चार दिनों से  कूड़ा नहीं उठता है। आवारा पशु कूड़े के ढेर को पूरी सड़क पर फैला देते हैं जिससे लोगों को खासी परेशानी होती है। शिकायत के बाद भी सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने नहीं आते है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................