रामबास में कलाधारी मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन: राष्ट्रीय कथावाचक नृत्य गोपाल शास्त्री सुनाएंगे कथा, 25 दिसम्बर को सुबह निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा
गोविन्दगढ़ (अलवर) अलवर के गोविंदगढ़ स्थित श्री नामदेव कलाधारी आश्रम (कुटी) में 25 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का संगीतमय आयोजन किया जाएगा। यह कथा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी, जिसमें राष्ट्रीय कथावाचक नृत्य गोपाल शास्त्री वृंदावन वाले अपने श्रीमुख से कथा का रसपान कराएंगे।
मंदिर महंत रामाधार दास ने बताया कि यह आयोजन श्रीश्री 1008 श्री जानकीदास जी महाराज के कृपापात्र श्रीश्री 1008 श्री रामकिशनदास जी महाराज (धान्धू बाबा) की पुण्यतिथि के अवसर पर किया जा रहा है। इसका उद्देश्य श्री सीताराम जुगल सरकार की असीम अनुकम्पा प्राप्त करना है।
कथा का शुभारंभ 25 दिसंबर को सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद कथा प्रारंभ की जाएगी और मंगला चरण की कथा सुनाई जाएगी।
कथा के दूसरे दिन 26 दिसंबर को ध्रुव चरित्र और सौनकादि ऋषियों के प्रश्न उत्तर की कथा होगी। 27 दिसंबर को सती चरित्र और भक्त प्रहलाद चरित्र का वर्णन किया जाएगा। 28 दिसंबर को बलि वामन चरित्र, भगवान श्रीराम कृष्ण जन्म और नन्दोत्सव की कथा सुनाई जाएगी।
29 दिसंबर को बाल चरित्र और गोवर्धन पूजन की कथा होगी। 30 दिसंबर को उद्धव गोपी संवाद और श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाया जाएगा। कथा का समापन 31 दिसंबर को सुदामा चरित्र और संपूर्ण भागवत कथा के साथ होगा।
कथा के उपरांत, 1 जनवरी 2026 को सुबह भव्य पूर्णाहुति हवन यज्ञ और विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।