टिटपुरी में भागवत कथा में ध्रुव-प्रहलाद चरित्र का वर्णनः आचार्य ने सुनाई भगवान की भक्ति की महिमा
कठूमर (दिनेश लेखी) टिटपुरी क्षेत्र के बेनामी संत आश्रम पर चल रही सात दिवसीय भागवत कथा में सोमवार को चौथे दिन व्यास राष्ट्रीय क्रांति दल के महाराज श्री गंगागीरी महाराज ने ध्रुव और प्रहलाद के चरित्र का वर्णन किया। एवं नंदोत्सव सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
बेनामी संत आश्रम के महंत श्री शिवचेतन महाराज ने बताया कि श्रीमद भागवत के दौरान नंदोत्सव में भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी सजाई गई, वहीं श्रद्धालुओं द्वारा इस दौरान मिठाइयां और खिलौने अर्पित किए। कृष्ण जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने नाच गाना गाकर बधाईयां दी गई।
कथा व्यास राष्ट्रीय क्रांति दल के महाराज श्री गंगागीरी द्वारा ध्रुव के चरित्र का उदाहरण देते हुए कहा कि जब राजा उत्तानपाद ने अपनी रानी सुरुचि के कहने पर बालक ध्रुव का तिरस्कार किया, तो मां सुनीति ने अपने पुत्र को ब्रह्म की शरण में जाने की राह दिखाई। इस पर चलकर बालक ध्रुव ने भगवान का साक्षात्कार किया और परम पद को प्राप्त किया।
इस दौरान कथा स्थल पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


