गोविन्दगढ़ में 774 मतदाताओं की 'नो मैपिंग':जिनके नाम नहीं उन्हें दस्तावेज जमा करवाकर साबित करनी होगी पहचान

Jan 2, 2026 - 12:14
 0
गोविन्दगढ़ में 774 मतदाताओं की 'नो मैपिंग':जिनके नाम नहीं उन्हें दस्तावेज जमा करवाकर साबित करनी होगी पहचान

अलवर के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गोविंदगढ़ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान 774 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है। इन मतदाताओं को अब जारी नोटिस का जवाब देना होगा और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। ऐसा न करने पर उनके नाम 'नो-मैपिंग' सूची में बने रहेंगे।

ये वे मतदाता हैं जिनकी पहचान वर्ष 2002 की मतदाता सूची के आधार पर सत्यापित नहीं हो पाई है। एसआईआर प्रक्रिया के तहत यह अनिवार्य है कि वर्ष 2025 की सूची में शामिल होने वाले मतदाताओं का स्वयं का या उनके माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी में से किसी का भी नाम वर्ष 2002 की मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए। यह शर्त पूरी न होने पर नाम 'नो-मैपिंग' सूची में डाल दिया जाता है।

  • पहचान साबित करनी होगी

सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ रामगढ़) ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार की जा रही है। इन मतदाताओं को अब उपखंड अधिकारी कार्यालय (एईआरओ रामगढ़) गोविंदगढ़ में मतदाता सुनवाई के लिए उपस्थित होकर अपनी पहचान साबित करनी होगी। तहसीलदार गोविंदगढ़ ने 432 और उपखंड अधिकारी कार्यालय ने 342 मतदाताओं को नोटिस जारी किए हैं। अगली सुनवाई 6 जनवरी 2026 से 9 जनवरी 2026 तक होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................