गोविंदगढ़ में खाद्य लाइसेंस शिविर: मिड-डे मील संस्थाओं सहित 70 ने किया आवेदन, नियमों का पालन करने की अपील

Jan 30, 2026 - 12:57
Jan 30, 2026 - 13:02
 0
गोविंदगढ़ में खाद्य लाइसेंस शिविर: मिड-डे मील संस्थाओं सहित 70 ने किया आवेदन, नियमों का पालन करने की अपील

अलवर जिले के गोविंदगढ़ कस्बे में खाद्य लाइसेंस और पंजीकरण के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। गांधी पार्क स्थित नगर पालिका परिसर में आयोजित इस शिविर में शाम 4 बजे तक कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए।

यह शिविर आयुक्त सुरक्षा खाद्य एवं औषधि नियंत्रण जयपुर और अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा)/CMHO अलवर के निर्देश पर आयोजित हुआ।

  • FSSAI फूड लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन शिविर लगाए

 खाद्य सुरक्षा अधिकारी विश्वबंधु गुप्ता के नेतृत्व में स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील से जुड़ी संस्थाओं के लिए विशेष रूप से FSSAI फूड लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन शिविर लगाए जा रहे हैं।

  • खाद्य नियमों के पालन की अपील

खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुप्ता ने बताया कि किसी भी खाद्य सामग्री की बिक्री, परिवहन या भंडारण के लिए लाइसेंस होना अनिवार्य है। विभाग द्वारा समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं ताकि सभी खाद्य व्यवसायी नियमों का पालन कर सकें।

  • इन्होंने कराया पंजीकरण

 आज के शिविर में स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, मिड-डे मील से जुड़ी संस्थाओं के अलावा किराना स्टोर, दूध विक्रेता, डेयरी संचालक, होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई विक्रेता, कैटरिंग सेवाएं, तेल मिल, फल-सब्जी विक्रेता और अनाज के थोक व खुदरा विक्रेताओं के लाइसेंस और पंजीकरण किए गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................