निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर मे मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 35 मरीजो का हुआ चयन , शिविर में बीपी शुगर की हुई निशुल्क जांच
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में बस स्टैंड पर स्थित SSS कांप्लेक्स ग्राउंड फ्लोर पर बालाजी ऑप्टिकल के सामाजिक कार्यकर्ता पूनम चंद सोनी एवं आर्या मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल जयपुर की टीम द्वारा निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया l सामाजिक कार्यकर्ता पूनम चंद सोनी के अनुसार शिविर सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक आयोजित हुआ जिसमें मोतियाबिंद के 35 मरीजों को चिन्हित किया गया l मोतियाबिंद के सभी मरीज को आने जाने की सुविधा एवं खाने की सुविधा कैंप की तरफ से ही रहेगी l सामाजिक कार्यकर्ता पूनम चंद सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि टोटल 35 मरीजों की जांच की गई जिसमें से 35 मोतियाबिंद के मरीज कैंप में आए l शिविर में बीपी शुगर की भी निशुल्क जांच डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई l डॉक्टरों की टीम में आर्य मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल जयपुर की तरफ से डॉ अतुल अग्रवाल एमडी, डॉक्टर तरुणिका ,डॉक्टर तरुण भारद्वाज, डॉक्टर महेश अग्रवाल, डॉक्टर महुआ रानी, पूनम चंद यादव ,अभिषेक चौधरी, संजय शर्मा ,बोहराज सैनी आदि मौजूद रहे l