छापोली में विराट हिंदू सम्मेलन का 1 फरवरी को होगा आयोजन; विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) निकटवर्ती छापोली गांव में आज 1 फरवरी 2026 माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा रविदास जयंती वार रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा l विराट हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति एवं छापोली निवासी अनंत हीरालाल शर्मा, सतीश मिश्रा, गोकुलचंद सैनी, भोपाल राम सैनी,छोटेलाल किरोडिया सुबोध कुमार लाटा नथमल शाह एवं दीपेंद्र कुमार लाटा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दोपहर 12:15 बजे गैरिया वाले बालाजी मैदान बस स्टैंड के पास छापोली में अधिक से अधिक लोग पहुंचकर विशाल हिंदू सम्मेलन में भाग ले l अनंत हीरालाल एवं लाटा के अनुसार हिंदू जागरण की दिशा नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिंदू समाज द्वारा सनातन संस्कृति सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतिक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है l जिसमें आप सभी लोग सादर आमंत्रित हैं समय का विशेष ध्यान रखें l