पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैर में वार्षिक उत्सव एवं कक्षा 12वीं विदाई समारोह गरिमामय रूप से संपन्न

Feb 7, 2026 - 14:02
 0
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैर में वार्षिक उत्सव एवं कक्षा 12वीं विदाई समारोह गरिमामय रूप से संपन्न

वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैर में शनिवार, दिनांक 7 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे से विद्यालय का वार्षिक उत्सव एवं कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षा अधिकारियों एवं ग्रामवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लक्ष्मी देवी (धर्मपत्नी स्वर्गीय केशव ) रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाधिकारी  धीरेंद्र कुमार ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में  वेद प्रकाश गर्ग ,  रामरतन गुर्जर (अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, वैर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में इंद्र मोहन श्रोत्रिय, आनंद प्रकाश धावई , महेंद्र सिंह पीटीआई, रघुवीर पीटीआई, वीरेंद्र श्रोत्रिय, मुकेश सैनी , पदम सिंह , तेजा राम जाटव  सहित अभिभावकों एवं भामाशाहों की  उपस्थिति सराहनीय रही ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें लोकनृत्य, देशभक्ति गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मनमोह लिया।


मुख्य अतिथि  लक्ष्मी देवी द्वारा विद्यालय के भौतिक विकास हेतु ₹51,000 (इक्यावन हजार रुपये) की नगद राशि प्रदान की गई, जिसकी विद्यालय परिवार द्वारा सराहना करते हुए उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय केशव  पूर्व में इसी विद्यालय में सहायक कर्मचारी के रूप में सेवाएं दे चुके थे, जिससे यह सहयोग विद्यालय के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक बना।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों की विभिन्न उपलब्धियों का सम्मान किया गया। कक्षा 1 से 7 तक के सभी विद्यार्थियों तथा कक्षा 9 एवं 10 के व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को पेंटिंग कला किट तथा ऑटोमोटिव ट्रेड के विद्यार्थियों को वोकेशनल किट प्रदान की गई।
बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों को बैग एवं पानी की बोतल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों को भी सम्मानित किया गया। भामाशाहों एवं पूर्व विद्यार्थियों को उनके योगदान हेतु विशेष रूप से सम्मान प्रदान किया गया।
मासिक उत्सव के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित करते हुए पानी की बोतल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्नेहपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य पुष्पेन्द्र सिंह  ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में सतत प्रयत्नशील रहते हुए अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता जताई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है