उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना; बोली-  भड़ाना का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा

Feb 7, 2026 - 12:16
 0
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना; बोली-  भड़ाना का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा

खैरथल-तिजारा, (देवराज मीणा)। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भडाना के निवास पर पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि हेमसिंह भड़ाना का सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

उप मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस अपूरणीय क्षति को भर पाना संभव नहीं है, लेकिन पूरा प्रदेश इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा है।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी दिवंगत पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा किए गए जनसेवा कार्यों को याद किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है