राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के धूपसिहं आठिया बने राजस्थान प्रदेश महासचिव
कठूमर (दिनेश लेखी) राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने धूपसिहं आठिया को राजस्थान प्रदेश का महासचिव मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने कुशल नेतृत्व में राजस्थान में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी आपकी सुदृढ़ शक्ति के लिए इनकी नियुक्ति की है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार ओझा ने नव नियुक्त प्रदेश महासचिव को निर्देशित किया है आप अपना पदभार मजबूती के साथ ग्रहण करने की कोशिश करें तथा राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के संघ विधान एवं संविधान के अनुसार कार्य करने की चेष्टा करें।


