मंडवारिया में दाता सादुलसिंहजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा

Feb 10, 2026 - 12:24
 0
मंडवारिया में दाता सादुलसिंहजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा

सिरोही (रमेश सुथार) मंडवारिया में दाता सादुलसिंहजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर गांव में साधु संतो के सानिध्य मे भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।
कलश यात्रा के दौरान बाहर से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। झांकियों के चलते धार्मिक आयोजन और भी भव्य बन गया तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
उल्लेखनीय है कि दाता सादुलसिंहजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य आयोजन 11 फरवरी को आयोजित होगा। इसे लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंदिर एवं परिसर को आकर्षक मंडप व भव्य डेकोरेशन से सजाया गया है, जिससे पूरा परिसर द्वारकानगरी जैसा प्रतीत हो रहा है। वहीं गांव में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं।
11 फरवरी को विधि-विधान से मूर्ति स्थापना एवं ध्वजा रोहण का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के पश्चात श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है