बजट को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल
मुंडावर / देवराज मीणा
बजट बुधवार को पेश हुआ वही पर चर्चा करते हुए.......
भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित धर्मपाल चौधरी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए बजट में अनेक योजनाओं को शामिल किया गया है। बजट महिला शिक्षा,स्वास्थ्य, स्वरोजगार और सुरक्षा को प्राथमिक देता है। राजस्थान के बजट से महिला सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकेंगी । युवाओं के लिए वोकेशनल कोर्स शुरू किए जाएंगे।
राजस्थान स्टेट टेस्ट एजेंसी का गठन, भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी बनाने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना हेतु 1000 रूपये करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
......... भाजपा नमो नमो के जिला अध्यक्ष भीमराज यादव करनीकोट ने कहा 30,000 युवा इस योजना से लाभान्वित होंगे।ऑनलाइन टेस्ट सेंटर स्थापित किए जाएंगे। अजमेर, भरतपुर और कोटा में नए टेक्नो हब स्थापित होंगे। प्रत्येक जिले में एक व्यवसायिक शिक्षा विद्यालय खोला जाएगा।
........भाजपा के मंडल प्रवक्ता श्रवण सिंह शेखावत ने कहा कक्षा 8, 10 और 12 के चयनित विद्यार्थियों को टैब खरीदने हेतु ₹20,000 सहायता एव स्कूलों की मरम्मत व जीर्णोद्धार हेतु ₹550 करोड़। नए स्कूल भवन निर्माण हेतु ₹400 करोड़ रखा गया है।
.....जाट बहरोड़ भाजपा के अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा पहली बार 22,746 आंगनबाड़ी केंद्रों में खेल सामग्री व जादुई पिटारा उपलब्ध कराया जाएगा। 7,000 आंगनबाड़ी को नंद घर में परिवर्तित किया जाएगा।
सरजीत चौधरी सोडावास सरपंच ने कहा 11,000 अमृत पोषण वाटिकाएं स्थापित होंगी। महिला बाल शक्ति संकुल जिलों में स्थापित होंगे। जरूरतमंद बच्चों के लिए चिल्ड्रेन होम हेतु ₹50 करोड़। 1000 AI लैब से स्मार्ट लर्निंग इको सिस्टम को बढ़ावा मिलेगा।