मुख्यमंत्री वर्क फ्राम होम-जॉब वर्क योजना की कार्यशाला सम्पन्न
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) । महिला अधिकरिता विभाग द्वारा बुधवार को पंचायत समिति सभागार, रूपवास में मुख्यमंत्री वर्क फ्राम होम-जॉब वर्क योजना की कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें महिला अधिकरिता विभाग के उपनिदेशक राजेश कुमार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी बनाने के लिए व रोजगार व आजीविका के क्षेत्र में योगदान को बढ़ाने के बारे में बताया। इसके तहत तकनीकी कौशल एवं अन्य किसी क्षेत्र में दक्ष महिलाओं को जो वर्क फ्रॉम होम-जॉब वर्क करने की इच्छुक है उनको राजकीय विभागों, स्वायत्तशाषी संस्थाओं सार्वजनिक उपक्रमों एवं निजी क्षेत्र में वर्क के अवसर प्रदान किये जायेंगे। इस योजना के लाभ के लिए महिला राजस्थान की मूल निवासी हो तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो। उन्होंने बताया कि महिलाऐं https://mahilawfh.rajasthan.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
सीडीपीओ रूपवास ने महिलाओं को कालीबाई भील उड़ान योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रयत्न संस्था की कॉर्डिनेटर शालो हेम्ब्रोम ने महिलाओं को बाल विवाह के बारे में बताते हुए शपथ दिलवाई । कार्यक्रम का संचालन सुपरवाईजर आरती शर्मा, ने द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में 60 से अधिक महिलाऐं उपस्थित रही।