निर्झराधाम आश्रम पर होगा 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन, तैयारियो को लेकर धर्मसभा 17 को

Feb 12, 2026 - 14:04
 0
निर्झराधाम आश्रम पर होगा 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन, तैयारियो को लेकर धर्मसभा 17 को

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) नीमकाथाना के नजदीक निर्झरा धाम आश्रम पर मार्च में आयोजित होने वाले 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है l यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया ने  जानकारी देते हुए बताया कि मार्च में आयोजित होने वाले 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर 17 फरवरी को प्रातः 11:00 निर्झरा धाम मंदिर परिसर पर विशाल धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा l जिसमें मार्च में आयोजित होने वाले 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा l आपको बता दें की 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के बारे में यज्ञ प्रेमी भावरिया ने बताया कि शीघ्र ही गांव गांव व ढाणी ढाणी में यज्ञ को लेकर लोगों को निमंत्रण दिया जाएगा एवं पीले चावल बांटकर लोगों को यज्ञ में आने के लिए आमंत्रित किया जाएगा l यज्ञ प्रेमी भावरिया के अनुसार 17 फरवरी को आयोजित होने वाले विशाल धर्म सभा में समितियो का गठन भी किया जाएगा l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................