डिजीटल जनगणाना की तैयारी, नियमित सहायकों को प्रशिक्षण शुरू; जनगणना राष्ट्रीय महत्व कार्य प्रशिक्षण को गहनता से लें-जिला जनगणना अधिकारी

Feb 12, 2026 - 14:02
 0
डिजीटल जनगणाना की तैयारी, नियमित सहायकों को प्रशिक्षण शुरू; जनगणना राष्ट्रीय महत्व कार्य प्रशिक्षण को गहनता से लें-जिला जनगणना अधिकारी

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार के निर्देशानुसार 16वीं जनगणना 2027 के लिए जिले में नियमित सहायकों का तीन दिवसीय गहन प्रशिक्षण गुरूवार से राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू हुआ। 
जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व कार्य है, इसमें चार्ज अधिकारी की महत्ती भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि जनगणना के कार्य को सभी कार्मिक गम्भीरता से लेकर प्रशिक्षण ले तथा अपनी शंकाओं, जानकारियों का समाधान कर व्यवहारिक रूप से दायित्वों के बारे में जानें। उन्होंने कहा कि जनगणना इस बार दो चरणों में होगी जिसमें प्रथम चरण में आवासों की गणना एवं चिन्हिकरण का कार्य संपादित किया जाना है। इसके लिए पोर्टल के संबन्ध में प्रशिक्षण के दौरान सभी जानकरियों को गहनता से समझें जिससे फील्ड में समस्या नहीं आये। उन्होंने कहा कि जनगणना ब्लॉक बनाते समय यह ध्यान रखें कि कोई क्षेत्र छूटे नहीं तथा दोहरी प्रविष्टि भी नहीं हो। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन पोर्टल पर प्रविष्टियां दर्ज करते समय प्रशिक्षण में बताई गई सावधानियों का पूरी तरह पालना सुनिश्चित करें।
उप जिला जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी कल्याण सहाय मीना ने प्रशिक्षुओं को जनगणना-2027 की प्रक्रिया, सीएमएमएस पोर्टल, एचएलबीसी पोर्टल एवं डिजिटल ऐप के माध्यम से मकान सूचीकरण, आंकड़ा संग्रहण और जांच के तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने नियमित सहायकों की जिम्मेदारियों, फील्ड कार्य और ब्लॉक/सुपरवाइजर सर्किल निर्माण के महत्व पर भी जोर दिया। 
जनगणना कार्य निदेशालय जयपुर से आए सहायक निदेशक विशाल गर्ग ने डिजीटल जनगणाना के नवीन प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया। निदेशालय के मास्टर ट्रेनर बृजेश कुमार शर्मा व रजत अग्रजी ने व्यावहारिक चुनौतियों और पोर्टल डैशबोर्ड के उपयोग की जानकारी दी। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर हिमांशु गोयल, सांख्यिकी अधिकारी जगदीश शर्मा, सांख्यिकी निरीक्षक हरिओम मीना सहित सभी चार्ज स्तर के नियमित सहायक प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................