नेत्र चिकित्सा शिविर में 140 रोगियों को दिया परामर्श और दवाइयां
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
जीव कल्याण सेवा समिति के सहयोग व सहाय हॉस्पिटल के तत्वाधान में 308 वा. विशाल निःशुल्क नेत्र मेडिकल शिविर का आयोजन टेलीफोन एक्सचेंज के पास लगाया गया। शिविर के महासचिव राजकुमार केसवानी ने बताया शिविर में सहाय हॉस्पिटल के नेत्र रोग के प्रसिद्ध डॉक्टर द्वारा 140 लोगों की निःशुल्क आंखों की जांच कर दवाइयां व चश्में दिए। तथा ग्यारह मरीजों को आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जमुना दास आहूजा ने 15 मरीजों के दांतो की निशुल्क जांच कर दवाइयां प्रदान की। नेत्र आपरेशन के लिए सभी मरीजों को जयपुर लेकर जाया जाएगा जहां डॉ. सहाय व उनकी सहयोगी टीम द्वारा निःशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया रहना, खाना, जाएगा मरीजों का पीना बिल्कुल निःशुल्क रहेगा।