बड़ौदामेव में विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब, पाटोत्सव का आयोजन, श्री श्याम ध्वज रथयात्रा में जगह-जगह हुई आरती

Feb 22, 2026 - 17:08
 0
बड़ौदामेव में विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब, पाटोत्सव का आयोजन, श्री श्याम ध्वज रथयात्रा में जगह-जगह हुई आरती

अलवर जिले के बड़ौदामेव कस्बे मेंश्री श्याम मंदिर में बड़ौदा नरेश खाटू वाले के पाटोत्सव पर श्री श्याम ध्वज रथयात्रा और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
समिति अध्यक्ष पूरन साहू ने बताया कि कार्यक्रम आचार्य श्री कृष्ण चेतन्य मोहनाचार्य के सानिध्य में श्री श्याम सखा मंडल समिति के तत्वावधान में संपन्न हुआ। इसमें बड़ौदामेव नगर पालिका के निवासियों का सहयोग भी रहा।

ध्वज रथयात्रा श्री श्याम मंदिर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरी। रथ में विराजमान बाबा श्याम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम की आरती की। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने श्रद्धापूर्वक आरती उतारकर मंगलकामनाएं कीं। पूरे मार्ग में 'जय श्री श्याम' के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए ठंडे जल और शीतल पेय की व्यवस्था भी की गई थी। भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा नगर भक्तिमय हो गया। रथयात्रा रतन कुंज कॉलोनी स्थित श्री श्याम मंदिर लौटकर महाआरती के साथ संपन्न हुई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है