भगवा रैली को लेकर डोकानियां टाउन हॉल में हुआ प्रेस वार्ता का आयोजन; उदयपुरवाटी में 6 अप्रैल को निकलेगी विशाल भगवा रैली

Apr 5, 2026 - 15:22
 0
भगवा रैली को लेकर डोकानियां टाउन हॉल में हुआ प्रेस वार्ता का आयोजन; उदयपुरवाटी में 6 अप्रैल को निकलेगी विशाल भगवा रैली

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर  6 अप्रेल सोमवार को बजरंग दल की और से विशाल भगवा रैली माध्यमिक बालिका आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण से दोपहर 2ः15 बजे शुरू होगी। भगवा रैली को लेकर बजरंग दल के तहसील संयोजक रणसिंह चौधरी व नगर संयोजक सुनील हिंदू के नेतृत्व में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भृगु ऋषि गौशाला के महंत योगीदास महाराज ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उदयपुरवाटी कस्बे में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बजरंगदल के नेतृत्व में विशाल भगवा रैली निकाली जायेंगी। तहसील संयोजक रणसिंह चौधरी ने बताया कि बजरंग दल की रैली में महाकाल के डमरू, नासिक के ढ़ोल नगाड़े भी आयेंगें।

नगर संयोजक सुनील हिंदू ने बताया कि भगवा रैली के शुभारंभ पर 6 अप्रेल को संतों का उद्बोद्वन व सम्मान होगा। प्रदीप सैनी ने बताया कि भगवा रैली में सीकर का प्रसिद्ध डीजे के साथ 10 अन्य डीजे, पैरामोटर मिनी हैलीकोप्टर से पुष्पवर्षा, दादूपंथी अखाड़े के खण्डेतों के द्वारा विशेष कला का प्रदर्शन, उड़ता अघोरी ताड़व समेत दर्जनों जींवत झांकिया मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। बजरंग दल के कार्यकर्ता घर-घर जाकर पीले चावल वितरित कर रहे है। इस दौरान तहसील संयोजक रणसिंह चौधरी, नगर संयोजक सुनील हिंदू, भगवा रैली संयोजक प्रदीप सैनी,  पूर्व नगर संयोजक अशोक सैनी, रजत मौर्य, अमित जांगिड़, हिमांशु कुमावत, विनोद कुमार, ओमप्रकाश, मयंक, निखिल, चीमा, लोकेश, रामकृष्ण, वीनू, सुमित समेत कई बजरंगदल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................