जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में भीलवाड़ा के पहलवानों ने जीते 7 पदक; 4 स्वर्ण और 3 रजत पर कब्जा

Apr 8, 2026 - 19:40
 0
जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में भीलवाड़ा के पहलवानों ने जीते 7 पदक; 4 स्वर्ण और 3 रजत पर कब्जा

भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा) महादेव सेवा संस्थान के तत्वावधान में संचालित महादेव कुश्ती अकादमी के पहलवानों ने जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर एवं सब-जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता (5-7 अप्रैल) में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। अकादमी के जांबाज खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक और शक्ति का लोहा मनवाते हुए कुल 7 पदक अपने नाम किए, जिनमें 4 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल शामिल हैं।

पदक विजेताओं का विवरण: अकादमी संचालक एवं कुश्ती प्रशिक्षक बाबू माली ने बताया कि खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबले में जीत हासिल की:

  • गोल्ड मेडल (स्वर्ण): सिमरन सेन (59 किलो), खुशी सैनी (62 किलो), रोहन सैनी (77 किलो - ग्रीको रोमन) और तनीषा गुर्जर (73 किलो - सब जूनियर)।

  • सिल्वर मेडल (रजत): कशिश गुर्जर (50 किलो), ऋषिका माली (65 किलो - सब जूनियर) और आदित्य मेवाड़ा (51 किलो - ग्रीको रोमन)।

राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे राजस्थान का प्रतिनिधित्व:

राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले चारों खिलाड़ी अब नेशनल चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे। जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 10 से 12 अप्रैल तक दुर्ग-भिलाई (छत्तीसगढ़) में और सब-जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता 28 से 30 अप्रैल तक छत्रपति संभाजी नगर (महाराष्ट्र) में आयोजित होगी।

  • शहर आगमन पर भव्य अभिनंदन:

विजेता पहलवानों के भीलवाड़ा पहुंचने पर समाजसेवियों और खेल प्रेमियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस गौरवमयी अवसर पर संस्थान अध्यक्ष नंदलाल माली, पार्षद कैलाश मूंदड़ा, अंतरराष्ट्रीय पहलवान प्रवीण दहिया, कोच जगदीश ढांडा, एडवोकेट गौरव आचार्य सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीत की कामना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................