नीचे से खोखली हुई सड़क से हादसा होने की संभावना; विभाग नहीं दे रहा ध्यान

Apr 9, 2026 - 16:24
 0
नीचे से खोखली हुई सड़क से हादसा होने की संभावना; विभाग नहीं दे रहा ध्यान

अलवर जिले के रामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अलावडा अंतर्गत नंगली गांव में जाने वाली सड़क मार्ग में जोहड़ के पास बने पक्के खुरे के बगल में बनाई गई दिवार घटिया निर्माण के कारण पूरी तरह ढह गई है। साथ ही बरसात का पानी जोहड़ में आने के कारण सड़क खुरे की दिवार पूरी तरह ढह जाने के अलावा सड़क भी नीचे से खोखली हो चुकी है।
जिससे सड़क पर तेज गति से निकलने वाले ट्रक ट्रेक्टरों के दबाव से सड़क कभी भी जोहड़ की तरफ नीचे दबने से कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
इस बारे में ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शायद तभी ध्यान दिया जाएगा जब कोई बड़ा हादसा हो जाएगा।
इस बारे में ग्रामीण नरेन्द्र सैनी,चरण सिंह सैनी, विक्रम,राजू,भगवान सिंह सैनी, एडवोकेट मुकेश सैनी ने बताया कि इस बारे में पूर्व में ग्राम पंचायत सरपंच और विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। और सरपंच व उनके साथ आए अधिकारी ने सड़क को देख तो लिया लेकिन सही कराने पर ध्यान नहीं दिया।
और अभी भी हाल ही के दिनों में नरेंद्र कुमार द्वारा इस बारे में टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है।अब देखना यह होगा कि विभाग कब ध्यान देता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है