कलश यात्रा के साथ होगा भव्य आगाज; खाटूश्याम बाबा, राधा-कृष्ण और नीम करौली बाबा सहित कई प्रतिमाओं की होगी स्थापना

Apr 13, 2026 - 17:18
 0
कलश यात्रा के साथ होगा भव्य आगाज; खाटूश्याम बाबा, राधा-कृष्ण और नीम करौली बाबा सहित कई प्रतिमाओं की होगी स्थापना

 हलैना ( विष्णु मित्तल) वैर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक बहादुर सिंह कोली द्वारा गांधीनगर (भरतपुर) स्थित अपने निजी निवास पर 16 से 20 अप्रैल 2026 तक  नवीन मंदिर एवं देव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा एवं सांस्कृतिक एकता का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस महोत्सव का शुभारम्भ 16 अप्रैल को प्रातः 7 बजे अनाह स्थित चामुण्डा मंदिर से भव्य कलश  एवं शोभायात्रा के साथ किया जाएगा।

यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं , युवा पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेंगे और पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन एवं धार्मिक जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे। शोभायात्रा गांधीनगर स्थित विधायक निवास तक पहुंचेगी, जहां से आगामी धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत होगी। विधायक बहादुर सिंह कोली ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके निवास पर एक भव्य एवं आकर्षक नवीन मंदिर का निर्माण कराया गया है, जिसमें श्री खाटूश्याम बाबा,राधा -कृष्ण,शिवालय, शनिदेव एवं बाबा नीम करौली सहित विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की विधि-विधानपूर्वक प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। यह मंदिर भविष्य में क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा।
उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक प्रतिदिन रात्रि 9 बजे से भव्य भजन-कीर्तन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक एवं कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे और सांस्कृतिक वातावरण का आनंद उठाएंगे।
महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 20 अप्रैल को आयोजित होगा। इस दिन प्रातः 7:15 बजे देव प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त रहेगा, जिसके पश्चात प्रातः 11:15 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न होगी। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गई है।इस भव्य धार्मिक आयोजन में देशभर से अनेक राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। साथ ही वैर विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में भाग लेंगे।विधायक बहादुर सिंह कोली ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक रूप से भी लोगों को एकजुट करने और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है