राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, भरतपुर में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

May 26, 2026 - 17:41
 0
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, भरतपुर में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, भरतपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। छात्राओं से इंजीनियरिंग एवं नॉन इंजीनियरिंग शाखाओं में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
प्रधानाचार्य राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पल्लवी सिंह ने बताया कि इंजीनियरिंग शाखाओं में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष तथा द्वितीय वर्ष (पार्श्व सीधे प्रवेश) में आवेदन लिए जा रहे हैं। वहीं नॉन इंजीनियरिंग शाखाओं में कॉस्ट्यूम डिजाइन एंड ड्रेस मेकिंग, टेक्सटाइल डिजाइन एवं फैशन डिजाइन पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में भी केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया के तहत आवेदन किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी संस्थान समय प्रातः 7ः30 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक महाविद्यालय में संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।
 अभ्यर्थी राजस्थान सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के पोर्टल www.dte.rajasthan.gov.in ⁠ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम वर्ष इंजीनियरिंग शाखा में आवेदन की अंतिम तिथि 09 जून 2026 निर्धारित है। अभ्यर्थी का दसवीं कक्षा विज्ञान एवं गणित विषयों सहित न्यूनतम 35 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। प्रथम वर्ष नॉन इंजीनियरिंग शाखा में आवेदन की अंतिम तिथि 09 जून 2026 है।
अभ्यर्थी का दसवीं कक्षा न्यूनतम 35 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। द्वितीय वर्ष इंजीनियरिंग शाखा में सीधे प्रवेश की आवेदन की अंतिम तिथि 09 जून 2026 निर्धारित है। अभ्यर्थी का 12वीं (पीसीएम) अथवा आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है। महाविद्यालय प्रशासन ने अधिक से अधिक छात्राओं से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु समय पर आवेदन करने का आग्रह किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है