राजस्थान समान नागरिकता संहिता 2026 पर संभाग स्तरीय जनसुनवाई तैयारियों को लेकर 9 जुलाई को होगी समीक्षा बैठक

Jul 8, 2026 - 19:27
 0
राजस्थान समान नागरिकता संहिता 2026 पर  संभाग स्तरीय जनसुनवाई तैयारियों को लेकर 9 जुलाई को होगी समीक्षा बैठक

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान समान नागरिकता संहिता 2026 के संबंध में गठित समिति के सदस्य द्वारा 10 जुलाई को आयोजित की जाने वाली संभाग स्तरीय जनसुनवाई की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 9 जुलाई को प्रातः 11 बजे कार्यालय संभागीय आयुक्त में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया ने बताया कि भरतपुर संभाग स्तरीय जनसुनवाई में क्षेत्र के सांसद, विधायक, नगर निगम महापौर, नगरपालिका अध्यक्ष अथवा चेयरमैन, जिला प्रमुख, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि, सामाजिक विज्ञान एवं विधि विषय की पृष्ठभूमि वाले प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, विधिवेत्ता, सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा निर्वाचन आयोग से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने जनसुनवाई के सफल आयोजन, आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति तथा समस्त व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जनसुनवाई में भाग लेने वाले सभी आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति की पुष्टि तथा उनकी सूची के साथ बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को आयोजित होने वाली जनसुनवाई का उद्देश्य राजस्थान समान नागरिकता संहिता-2026 के संबंध में विभिन्न वर्गों के सुझाव एवं विचार प्राप्त कर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है, ताकि समाज के सभी वर्गों के दृष्टिकोण को समुचित रूप से संकलित किया जा सके। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों से कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है