लक्ष्मणगढ़ में श्री शनि देव महाराज का छठा विशाल भंडारा हुआ आयोजित
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) कस्बा स्थित जालूकी रोड पर खंडेलवाल स्कूल के सामने, बिजली घर परिसर में स्थित श्री शनि देव महाराज मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज 11 जुलाई को छठे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
सनातन परिवार के सदस्य ईश्वर नकडा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव की शुरुआत 10 जुलाई (शुक्रवार) से हुई। शुक्रवार प्रातः 7:15 बजे भगवान शनि देव का विशेष तेलाभिषेक स्नान कराया गया, जिसके बाद प्रातः 8:15 बजे अखंड श्री रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ ।
उन्होंने बताया कि आज(शनिवार) को प्रातः 8:15 बजे श्री रामायण पाठ का समापन हुआ। इसके बाद विद्वान पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन और पूर्णाहूति दी । शनिवार दोपहर 11:00 बजे से महाप्रसादी भंडारा किया जा रहा है। जो प्रभु इच्छा तक निरंतर जारी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर पहुंचकर तेल अभिषेक किया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।


