पथवारी माता मार्ग पर लगे कूड़ा कचरे के ढेर को हटवाए जाने एवं सड़क निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Jul 11, 2026 - 20:03
 0
पथवारी माता मार्ग पर लगे कूड़ा कचरे के ढेर को हटवाए जाने एवं सड़क निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

लक्ष्मणगढ (अलवर/कमलेश जैन) कस्बे में वार्ड नंबर 10 में स्थित पथवारी माता मंदिर मार्ग पर लगे कूड़ा-कचरा के ढेर को हटाए जाने एवं मार्ग पर सीसी सड़क निर्माण कराए जाने की मांग नगर पालिका प्रशासन से शुक्रवार को की है।
ज्ञापन में बताया कि नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ के वार्ड नंबर 10 में स्थित माता के मंदिर के पीछे स्थित मार्ग पर लंबे समय से कूड़े एवं कचरे के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। जिसके कारण मार्ग अवरुद्ध हो चुका है। यह मार्ग न केवल निवासियों के आवागमन का ही नहीं, बल्कि आसपास के कई गांवों एवं अन्य वार्डो को जोड़ने वाला एक प्रमुख सार्वजनिक मार्ग है।

वर्तमान स्थिति अत्यंत चिंताजनक है कचरे के ढेर के कारण दुर्गंध गंदगी एवं बीमारियां के फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है ।जिससे जन स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है ।कई बार इस समस्या का निराकरण नहीं होने के कारण आमजन में आक्रोश व्याप्त है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए उक्त मार्ग से गंदगी को शीघ्र हटवा कर सीसी सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है