दो दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ

Sep 21, 2025 - 12:44
 0
दो दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ

खैरथल  (हीरालाल भूरानी) 
           श्री अग्रवाल सभा संस्थान खैरथल के सचिव प्रमोद सिंघानिया ने अपनी प्रेस वार्ता में बताया कि आज दो दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती का शुभारंभ श्री अग्रसेन सर्किल पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर संस्थान के अध्यक्ष नरेश गर्ग ने किया।
इसके उपरांत विशाल बाइक रैली को संस्थान के संरक्षक मुरारीलाल मंगल ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस श्री अग्रवाल भवन पर समाप्त हुई रैली में अग्रवाल समाज के युवाओं ने जोश खराश से भाग लिया और छोटे बच्चों ने स्केटिंग करते हुए रैली को मार्गदर्शन दिया।
            दोपहर में संस्थान भवन में महिलाओं और बच्चों की मेहंदी, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें समाज की महिलाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इनके विजेता थाल सज्जा में इनु अग्रवाल प्रथम, पूजा गोयल द्वितीय, अंजली गोयल तृतीय, रंगोली प्रतियोगिता महिला वर्ग में नीतू गोयल प्रथम, अमीषा को द्वितीय, पूजा मित्तल तृतीय, रंगोली प्रतियोगिता छात्रा वर्ग में लुभावनी प्रथम, परी द्वितीय, मेंहदी प्रतियोगिता महिला वर्ग में अंशु प्रथम, आरती द्वितीय और साक्षी को तृतीय, छात्रा वर्ग में हिमांशी प्रथम, भाविका द्वितीय और  बरखा तृतीय स्थान प्राप्त किया और प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।
          आज के कार्यक्रम में लालचंद गोयल, पूरण चंद गर्ग, दामोदरप्रसाद गोयल, नरेश मित्तल, एडवोकेट भानु अग्रवाल  महावीर गर्ग, सुरेश गोयल, अशोक बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, नवीन मंगल, रमेश गोयल, श्यामलाल गर्ग, सत्यपाल SP, नवीन अग्रवाल, राहुल गर्ग, हितेश मित्तल, रवि गोयल, घनश्याम गोयल, कमलेश अग्रवाल, तेजराम गोयल, ओमप्रकाश गोयल, यश अग्रवाल, दिनेश गोयल तिजारा वाले, शालिनी मित्तल, सारिका गर्ग, मीनाक्षी गर्ग, रोहिणी गुप्ता, रीना अग्रवाल, रूपाली गोयल, निशा गोयल, निशि गोयल, इनु गोयल, वंदना गोयल, अर्चना गर्ग, आरती मंगल, रुचि मंगल, मंजू गोयल आदि ने भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................